करनाल। करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की ओर से करण पार्क में शहीदी दिवस मनाया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान सहित अन्य लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगतसिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिस प्रकार उन्होंने शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का सामना किया, हम युवाओं के लिए वे प्रेरणादायक हैं। आज के दिन उनकी इस कुर्बानी को सभी युवाओं को याद रखना चाहिए।