अटल सेवा केन्द्र से बैटरियां, इन्वर्टर व कुर्सियां चोरी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 10:04 PM (IST)

सीकर। श्यामपुरा पंचायत में बने अटल सेवा केन्द्र से बैटरियां, इन्वर्टर व कुर्सियां चोरी हो गई। अटल सेवा केन्द्र में गार्ड पवन मीणा तैनात है। उसने बताया कि वह मंगलवार तड़के शौच के लिए गया था। जब वह लौटा तो ताला टूटा मिला। केन्द्र में बैटरियां, इन्वर्टर व कुर्सियां नहीं मिली तो उसने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पहले भी यहां गांव में बने चामुंडा मंदिर से चोरी हुई थी, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बने लगभग सभी मंदिरों में चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस प्रशासन चोरों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है। इस बारे में नीमकाथाना एएसपी सुरेन्द्र दीक्षित व पुलिस उपाधीक्षक कुशाल ङ्क्षसह ने बताया कि इस इलाके में हुई चोरियों के पकडऩे के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही चोरी पर लगाम और चोरों को पकड़ा जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे