सर्राफ और दाधीच ने मांगे घर-घर जाकर वोट

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 8:43 PM (IST)

धौलपुर। विधानसभा के 9 अप्रैल को होने वाले उप चुनाव को लेकर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने शहर में घर-घर जाकर लोगों से मान-मनुहार की।

चिकित्सा मंत्री सर्राफ ने कहा कि धौलपुर में अगर विकास कार्य किए हैं तो वह सिर्फ भाजपा ने किए हैं। अगर धौलपुर में भाजपा आएगी तो विकास की गंगा बहेगी।

सर्राफ ने बताया कि पिछले तीन सालों में हमने 4 हजार चिकित्सकों, 20 हजार पैरामेडीकल स्टाफ की भर्ती की है और 12 हजार पैरामेडीकल स्टाफ की भर्ती के लिए भेजा गया हैं। 600 डॉक्टरों की नियुक्ति फाइनल स्टेज पर है और 300 चिकित्सकों की नियुक्ति 6 महीने में भरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 36 कौमो को साथ लेकर वोट मांग रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे