घर वाले देख रहे थे अच्छी नौकरी का सपना, बेटा बन गया चोर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 7:17 PM (IST)

अजमेर। परिवार वालों ने बेटे का भविष्य संवारने के लिए लाख कोशिशे कीं, उसे मैनेजमेंट स्टडी करवाकर किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता देखना चाहते थे, लेकिन नशे की लत ने उसे चोर बना दिया और मंगलवार को क्लॉक टावर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

अजमेर के आर्य नगर निवासी हार्शुद को मंगलवार को क्लॉक टावर थाना पुलिस ने उसके एक दोस्त के साथ वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिक्षाविद् पिता की संतान हार्शुद को घरवालों ने एमबीए करवाया, लेकिन नशे की लत ने उसे कुछ ऐसा जकड़ा कि वह सब कुछ भूल कर चोरी की वारदात में लिप्त हो गया। हार्शुद को पुलिस ने उसके दोस्त सलमान के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस को आशा है कि अभी इन दोनों आरोपियों से और भी कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे