तोमर के खिलाफ किया छात्रों ने विरोध प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 6:25 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान विश्वविधालय में मंगलवार को एनएसयूआई छात्रों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। दरअसल छात्रों का विरोध प्रदर्शन निम्स यूनिर्वसिटी के चैयरमैन बीएस तोमर को लेकर था। छात्रों का कहना था कि निम्स यूनिर्वसिटी के चैयरमैन पर लगातार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आये है, और हाल ही में कोटा के छात्रों के साथ ही तोमर ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से किसी तरह की कारवाई नही की गई,जिसके चलते छात्रों मे रोष व्याप्त है। विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को चेताया जा रहा है। अगर पांच दिन में तोमर के खिलाफ कारवाई नही की गई तो छात्र रोड़ो पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगें। इस दौरान छात्रों ने तोमर का पूंतला फूंकते हुऐ विरोध जाहिर किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे