चंबा विधानसभा क्षेत्र को मिल सकता है पुराना चेहरा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 5:26 PM (IST)

चंबा। पिछले 9 वर्षों से लावारिश जिला चंबा विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस को विस चुनाव 2017 में वापिस मिलने वाला है। यह कोई नये नेता नहीं बल्कि पूर्व पशुपालन मंत्री एवं मौजूदा हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन के रूप में वापिस मिल रहा है। इसकी औपचारिक घोषणा प्रदेश मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जुलाई अगस्त में शुरू हो रहे अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान स्वयं कर सकते है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक 2017 में कांग्रेस फिर से मिशन रिपीट करना चाहती है इसलिए माननीय मुख्यमंत्री किसी भी सीट के लिए ढील नही छोड़ना चाहते। हालांकि हाईकमान ने भी चंबा से हर्ष महाजन का नाम ही तय किया है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि 15 वर्षो से लगातार सदर सीट के विधायक रह चुके पूर्व मंत्री हर्ष महाजन इसी मास अप्रैल में शुरू हुए ऐतिहासिक सूही माता मेले के दौरान चम्बा आ सकते है और उनके आने को लेकर चर्चा जोरों पर है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

लोगों की माने तो 9 वर्षों का इतना लम्बा अंतराल जिसमें के लोग विकास नाम की किसी भी चीज से वंचित हो चुके थे अब ऐसी खबर सुनने के बाद चंबा के लोग में आस बंध पाई है कि हर्ष महाजन के चंबा लौटने पर हर कार्य के साथ विकास की जो गाड़ी 9 वर्षों से रुकी पड़ी थी, पटरी पर दौड़ने लग पड़ेगी। यहां यह जिक्र किया जाना जरुरी है की भले ही हर्ष महाजन चम्बा छोड़ कर चले गए थे, किन्तु उनका जुडाव हमेशा से यहां के लोगों से जुडा रहा।

फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं

राष्ट्रीय कांग्रेस हाईकमान वीरभद्र सिंह भली भांति से अच्छी तरह जानते है कि चम्बा सदर से अगर हर्ष महाजन आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते है तो इससे कोई दो राय नही कि चंबा सदर की सीट जोकि पिछले 9 वर्षों से कांग्रेस कभी नही जीत पाई, वह चंबा सदर तो कांग्रेस की झोली में आने के साथ ही अन्य चार विधानसभा सीटे भी हर्ष महाजन की बदौलत झोली में आ सकती है। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस बात की औपचारिक घोषणा बहुत जल्द हो सकती है।

ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग