एनआरआई महिला की पति के सामने हत्या

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 5:07 PM (IST)

जालंधर। भोगपुर के गांव कौजा में घर में घुसकर एक एनअारअाई महिला का कत्ल कर दिया गया है। दुखद बात ये है कि महिला के अधरंग पति के सामने ही हत्या हुई अौर वह कुछ नहीं कर पाया। मृतका की पहचान सुरिंदर कौर पत्नी कृपाल सिंह के रूप में हुई है। घर में गहने गायब बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों पहले महिला भारत अाई थी। अाज घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है अौर मामले की जांच की जा रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे