अनोखी शादी... जब शेर पर सवार होकर आया दूल्हा!

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 2:10 PM (IST)

कराची। आपने अब तक शादी में दूल्हों को घोडी या बग्घी पर आते हुए देखा होगा। लेकिन कुछ लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के नयाब तरीके निकाल लेते है। आज आपको एक ऐसी शादी के बारे में बता रहे है जिसे जानकार आपको यकीन नहीं होगा। एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोडी या हाथी पर नहीं बल्कि असली शेर की सवारी करके पहुंचा। जी हां, यह घटना है अपने पडोसी मुल्क पाकिस्तान के मुल्तान शहर की है। यहां दूल्हा अपनी शादी में शेर पर बैठकर आया। हालांकि शेर पिंजरे में बंद था। उसके ऊपर दूल्हा बैठा हुआ था।

दूल्हे का नाम शेख इरफान और उसके पिता का नाम शेख हशमत है। जब दूल्हे को यह अहसास हुआ कि वह इतना साहसी नहीं है कि शेर के ऊपर बैठकर अपनी शादी मे जा सके तो उसने पिंजरे में कैद शेर के ऊपर बैठकर दुल्हन लेने पहुंचा। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड जमा हो गई। दूल्हे की धांसू एंट्री को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दूल्हे का कहना है कि शेर पर बैठकर अपनी शादी में एंट्री करना मेरा सपना था, जो मेरे पिता ने आज पूरा कर दिया। दूल्हे शेख इरफान ने शादी समारोह में पहुंचने के लिए इस अनोखी अदा से सबका ध्यान खींच लिया। बाद में यह शादी मीडिया की सुर्खियां भी बन गई।

इस बीमारी में रामबाण ईलाज हैं गधी का दूध!

शेख इरफान की शादी बिल्कुल शाही अंदाज से हुई। इस शादी में लगभग 15 हजार मेहमान मौजूद थे। दूल्हे ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। उसकी बरात में बरातियों ने नोट भी उड़ाए।

यह दुनिया का सबसे छोटा देश, आबादी सिर्फ 27 लोग!

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोग भी बराती बनकर शादी में उमड़ पड़े। वहीं दूल्हे को लडक़ी वालों की तरफ से लगभग 5 करोड़ का दहेज दिया गया, जिसमें 3 दर्जन सोने की अंगूठियां, दूल्हे के भाइयों के लिए बाइक और खुद दूल्हे के लिए एक कार शामिल है।

अजीब रस्में,जिनके बिना नहीं होती शादियां!