इस बच्ची के सामने हॉलीवुड स्टार्स भी फेल, जानें क्यों

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 12:58 PM (IST)

वॉशिंगटन। हर शक्स का सपना है अच्छी नौकरी और ज्यादा पैसे कमाना। इसके लिए डिग्रीयां, ट्रेनिंग और कई इंटरव्यू देने पडते है तब जाकर कुछ लोगों मनमाफिक नौकरी मिलती है। कई लोगों को ये सब करने के बाद भी निशारा ही हाथ लगती है। लेकिन आपको एक ऐसी लडकी के बारे में बता रहे है जो बहुत कम उम्र में इतने पैसे कमाती है जिसकी आप कल्पना भी नहीं सकते है। एक आठ वर्षीय बच्ची हर महीने लाखों रुपए कमाती है।

जी हां
, यूट्यूब के जरिए यह बच्ची प्रतिमहीने करीब 7620000 रुपए कमाती है। यूट्यूब की यह स्टार्स इन दिनों किसी हॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं, फिर चाहे बात प्रसिद्धि की हो या कमाई की।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एनऐज ने हाल ही महीने की कमाई मुताबिक टॉप यूट्यूब स्टार्स की सूची तैयार की थी। यह डेटा ऑट्रिगर मीडिया ने जमा किया था जिसमें टॉप-अर्निग चैनल्स को दो जॉनर्स में बांटा गया था पहला- ब्यूटी और स्टाइल, दूसरा- फूड और कुकिंग। फूड एंड कुकिंग जॉनर में आठ साल की बच्ची चार्ली के चैनल चार्ली क्राफ्टी किचन को आमदनी के लिहाज से पहले स्थान पर रखा गया है।

इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!

चार्ली अपने इस चैनल पर बेकिंग टिप्स देती है और ऑट्रिगर के हिसाब से यह चैनल हर महीने औसतन 127777 डॉलर यानी कि लगभग 7620000 रूपए कमाता है। इस चैनल को हर महीने औसतन 29 मिलियन व्यूज मिलते हैं। चार्ली ने अपने वीडिया वर्ष 2012 में शूट करने शुरू किए थे। तब वह 6 साल की थी। उसकी पांच वर्षीय बहन एश्ली शैफ टेस्ट टैस्टर का किरदार निभाती है।

...तो ऎसी सैंडल पहनने वाली लडकियां होती हैं ईमानदार