नक्सलियों की ग्रामीणों को धमकी: सरकारी योजनाओं का लाभ लिया तो...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 08:32 AM (IST)

नारायणपुर। छत्तीसगढ में नक्सलियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से दूर रहने की धमकी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में अबूझमाड के लाल गलियारे में नक्सलियों ने नया कानून बनाया है। इस कानून के तहत नक्सलियों ने फरमान जारी किया है कि जो भी ग्रामीण प्रधानमंत्री और इंदिरा आवास योजना के तहत सरकारी मकान में रहेगा उसे अपना गांव छोडकर जाना होगा।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पदमकोट, निलागुर, कुतेल, धुरबेड़ा, परपा, कच्चपाल, गोमागाल, टाहकावाड़ा, थुलथुली, नैडनार, कोंगे समेत अन्य गांव के लोगों को यह फरमान सुनाया है। नक्सलियों ने पंचायत के सरपंच और सचिव को भी इस मामले में फटकार लगाते हुए धमकी दी है कि

ग्रामीण सरकारी योजनाओं से दूर रहें अन्यथा उन्हें नक्सलियों की अदालत में सजा दी जाएगी। ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन ग्रामीणों को आवास उपलब्ध कराने के लिए जियोटेक सर्वे का काम पूरा कर ग्रामीणों का खाता खुलवाने के लिए पिछले कई दिनों से प्रयास कर रहा है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नक्सलियों ने पंचायत के सरपंच और सचिव की बैठक लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से दूर रहने की बात कही है और साथ में हिदायत दी है कि जो भी पंचायत का सचिव ग्रामीणों को बैंक में खाता खुलवाने के लिए नारायणपुर लेकर जाएगा उसे जनताना सरकार के जन अदालत में सजा दी जाएगी। नक्सली बंदिश के बाद कई ग्रामीण खाता खुलवाने के लिए जिला मुख्यालय नहीं आ रहे हैं।

डिप्टी CM केशव की राजनीति से इतर कैसी है दुनिया? पढिए खास खबर