रॉक एंड रोल के जनक चक बेरी का 90 की उम्र में निधन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 मार्च 2017, 9:03 PM (IST)

मिसौरी। संगीत की विधा रॉक एन रोल की शुरूआत करने वाले चक बेरी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मिसौरी पुलिस ने शनिवार को फेसबुक पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सेंट चार्ल्स काउंटी पुलिस विभाग दुख के साथ चार्ल्स एडवर्ड एंडरसन बेरी के निधन की पुष्टि करता है जिन्हें दिग्गज संगीतकार चक बेरी के नाम से भी जाना जाता था।

गिटार वादक एवं गायक चक बेरी को 50 से 60 के दशक के बीच "रोल ओवर बिथोवन और स्वीट लिटिल सिक्सटीन जैसे हिट गानों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने "रॉक एन रोल" विधा को नया रूप दिया था। उन्होंने रॉक संगीत के लिए तीन योगदान दिए हैं, जिनमें एक अनूठा स्वेगर, प्राथमिक मेलोडिक तत्व के रूप में गिटार पर एक रफ फोकस और गीत लेखन और कहानी को बयां करने वाली कहानी पर जोर देना शामिल हैं।

मिसौरी के सेंट लुई में 18 अक्टूबर 1926 में बेरी का जन्म हुआ था। उनका पहला गाना 1955 में रिलीज हुआ था। बेरी वो पहले व्यक्ति थे जिन्हे 1986 में रॉक एंड रोल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। बेरी को 1984 में ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। आपको बता दें कि पिछले साल बेरी ने अपनी पत्नी को समर्पित करते हुए चार दशक बाद अपनी पहली एलबम रिलीज करने का एलान किया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एक मध्य वर्गीय अफ्रीकी-अमेरिकी परिवार में जन्मे बेरी की छोटी सी उम्र से ही संगीत में रूचि रही थी। उन्होंने अपना पहला प्रदर्शन 1941 में समनर हाई स्कूल के मंच पर दिया था। जब बेरी हाई स्कूल में थे तो उन्हें हथियार चोरी के आरोप में दोषी पाया गया था जिसके बाद उन्हें 1944 से 1947 तक सुधारगृह में रहना प़डा था। वहां से निकलने के बाद बेरी ने शादी कर ली और एक ऑटोमोबाइल के प्लांट में काम करने लगे थे। वहां पर काम करने में उनका मन नहीं लग रहा था जिसके बाद उन्होंने संगीत में कदम रख अपनी एक पहचान बनाई।

रिहाना ने अपने पूर्व प्रेमियों पर निशाना साधा