नई टीम उप्र को उत्तम प्रदेश बनाने में सफल होगी: पीएम मोदी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 मार्च 2017, 8:01 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि नई टीम राज्य में रिकॉर्ड स्तर पर विकास करके उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सफल होगी।
मोदी ने ट्वीट किया, "योगी आदित्यनाथजी, केशव प्रसाद मौर्यजी, दिनेश शर्माजी और शपथ ग्रहण करने वाले अन्य सभी लोगों को बधाई। उत्तर प्रदेश की सेवा के लिए शुभकामनाएं।"

मोदी ने कहा कि नई टीम उत्तर प्रदेश को रिकॉर्ड विकास करके उसे उत्तम प्रदेश बनाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि यह नई टीम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। राज्य में रिकॉर्ड स्तर पर विकास होगा। जब उत्तर प्रदेश का विकास होगा, तब भारत का भी विकास होगा।"

मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन की भी प्रशंसा की।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


उन्होंने कहा, "जनता की दुआओं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण भाजपा उन पांच राज्यों में से चार में सरकार बनाने में सफल हुई है, जहां चुनाव हुए थे। एक भव्य और दिव्य भारत के निर्माण का हमारा अथक प्रयास जारी रहेगा। भारत की जनशक्ति एक नए और परिवर्तित भारत का उत्थान कर रही है।"

-आईएएनएस

इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी