रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 मार्च 2017, 5:23 PM (IST)

अंता। बारां। रोटरी क्लब की ओर से रविवार को कस्बे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद आजम खान की मौजूदगी में हुए रक्तदान शिविर के दौरान 40 यूनिट रक्त दान किया गया। रोटरी क्लब अन्ता के अध्यक्ष अशफाक खान ने बताया कि रोटरी क्लब सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक अभियान के तहत रक्तदान शिविरों का आयोजन कर एक लाख यूनिट रक्त संग्रहित करने में जुटी है। इसके तहत इस शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोहम्मद आजम खान ने कहा कि हम सब एक ईश्वर की संतान है और नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए समाज के हर तबके को समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। रोटरी क्लब अन्ता समय समय पर कई समाज सेवा के कार्य करता रहा है और रक्तदान शिविर के लिए वे बधाई के पात्र है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे