अलवर। सरिसा के बघेरे की ओर से एक व्यक्ति का शिकार करने और फिर ग्रामीणों की ओर से बघेरे को आग लगाकर मारने के मामले में वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। आपको बता दें कि ग्रामीणों ने इस मामले में बीस लाख की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। विभाग की ओर से मौके पर ही चार लाख की सहायता राशि सौंपे जाने के बाद समझाइश के तहत मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक को वन विभाग ने दी 4 लाख की आर्थिक मददइससे पहले ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर बघेरे के शव के साथ धरने पर बैठे रहे। जिसके बाद क्यूआरटी के जवान और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने इन पर भी पथराव कर दिया। दूसरी ओर अब वन विभाग ने कहा कि बघेरे की हत्या के मामले में वे कानून सम्मत कार्रवाई करेंगे।