सिरसा। कागदाना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस मृतका के भाई के बयानों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार कंवरपुरा गांव निवासी माया की शादी कागदाना के राम सिंह के साथ हुई थी। बीती शाम महिला के संदिग्ध हालत में जली होने की सूचना मिली। मामले में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर महिला को जलाने का आरोप लगाया है।