केशव प्रसाद मौर्य चाय बेच पढे,18 साल प्रचारक रहे, अब करोडों के मालिक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 मार्च 2017, 9:07 PM (IST)

नई दिल्ली। यूपी के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य अब यूपी के डिप्टी सीएम होंगे। मौर्य की पहचान संघर्षशील नेता के रूप में है। वर्तमान में केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर सीट से सांसद हैं जहां से कभी देश पहले प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू तीन बार सांसद रहे। मौर्य के शुरूआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा हालांकि अब उनके पास करोडों की सम्पत्ति है।

केशव मौर्य कौशाम्बी (इलाहाबाद) के एक किसान परिवार में पैदा हुए मौर्य को पढाई के दौरान अखबार बेचने पडे और चाय की दुकान भी चलाई। मौर्य संघ से काफी समय से जुडे रहे हैं। बाद में वह विश्व हिन्दू परिषद से जुडे और बजरंग दल में भी सक्रिय रहे। वह हिन्दुत्व से जुडे मुद्दे जैसे राम जन्म भूमि आंदोलन, गोरक्षा आन्दोलन में भी प्रमुखता से हिस्सा लिया और इसमें जेल भी गए। विश्व हिंदू परिषद से जुडे केशव 18 साल तक गंगापार और यमुनापार में प्रचारक रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मौर्य पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज...
2002 और 2007 में लगातार दो विधानसभा चुनाव हारने के बाद वह 2012 में कौशाम्बी जिले के सिराथू विधानसभा चुनाव से विधायक चुने गए। 2014 लोकसभा चुनाव में फूलपुर से सांसद बने। 47 साल के केशव प्रसाद मौर्य जिस फूलपुर से पार्टी के सांसद हैं, वहीं से जहां एक तरफ तीन बार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू चुनाव जीते तो दूसरी तरफ पूर्वाचल के बाहुबली अतीक अहमद जैसे बाहुबली भी।

लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में मौर्य ने तीन लाख वोटों से क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को हराकर इस सीट को कब्जे में लिया। मौर्य पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। चुनाव में दिए हलफनामे के अनुसार उन पर हत्या, दंगा भडकाने और धोखाधडी जैसे कई मामले दर्ज हैं।

दिनेश शर्मा अमित शाह के करीबी...

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा का नाम डिप्टी सीएम पद के लिए प्रमुखता से चल रहा था। शर्मा का नाम प्रदेश के पढ़े लिखे नेताओं में शुमार हैं क्योंकि वह लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुके हैं। इन्हें अमित शाह का काफी करीबी माना जाता है। भाजपा के महासदस्यता अभियान की जिम्मेदारी इन्हीं के पास थी जिसमें यह खरे उतरे थे और भाजपा को दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी बनाई।

मेयर और प्रोफेसर दिनेश शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस के पसंसदीदा नेता हैं। माना जा रहा है कि शर्मा पर्दे के पीछे रहते हुए पार्टी को विधानसभा चुनाव और इससे पहले लोकसभा चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लखनऊ के मेयर प्रोफेसर दिनेश शर्मा पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बावजूद चुनाव में उनकी बड़ी भूमिका नहीं रही है। यह लोकसभा और विधान सभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं की भूमिका में रहे फिर भी इन्हें पार्टी में कोई नाम नहीं मिला। विश्वविद्यालय में भी छात्र उन्हें इसी विनम्रता के लिए सम्मान देते हैं। यूं तो डॉक्टर दिनेश शर्मा ने लखनऊ के मेयर और गुजरात के बीजेपी प्रभारी होने की व्यस्तता के कारण यूनिवर्सिटी से अवकाश ले रखा है पर जब भी वो लखनऊ में होते हैं तो कैंपस में जाकर क्लास जरूर लेते हैं।

परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी