हार से बौखलाए बादल बोले: लोगों को ज्यादा खिला दिया, उन्होने उल्टी कर दी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 मार्च 2017, 2:58 PM (IST)

चंडीगढ। पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार को लेकर शिरोमणी अकाली दल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विवादित बयान दिया है। सुखबीर सिंह बादल ने एक सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने ने मतदाताओं की तुलना ऐसे व्यक्ति से की जिसे ज्यादा खिला दिया हो और उल्टी हो गई हो।

दरअसल सुखबीर सिंह बादल बल्लुआना में बीजेपी अकाली पार्टी के कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि यह ऐसा है जैसे कोई बहुत ज्यादा खाना खाने पर अंत में उल्टी कर देता है, हमने असल में लोगों को खूब खाने को दिया। साथ ही बादल ने कहा कि जब पांच सालों के लिए सूखा पडेगा, तब हमारी कीमत पता चलेगी। बादल ने कहा कि तभी सही और गलत के बीच का फर्क भी सामने आएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विधानसभा चुनावों में मिली हार पर बादल ने कहा कि उनकी सरकार को पांच साल का आराम मिला है और पांच साल फिर से उनकी सरकार बनेगी। ज्ञातव्य है पंजाब विधानसभा चुनावों में अकाली बीजेपी गठबंधन को मात्र 18 सीटें मिली और हार का सामना करना पडा। कांग्रेस ने यहां 77 सीटें जीतकर सरकार बनाई।

आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी