चंडीगढ़ । मनप्रीत
बादल एक बार फिर वही करने जा रहे है जो अकाली सरकार में किया था । पंजाब
में नई सरकार ने आज ओथ ली है जिसमें मनप्रीत बादल भी विधायक से मंत्री
नियुक्त हुए है । मंत्री बनते ही आम व्यक्ति वाली अपनी छवि बरकरार रखते हुए
सुरक्षा और सरकारी वाहन लेने से इंकार कर दिया है।
यह घोषणा उन्होंने
शपथ लेने के बाद की । इस पहले भी मनप्रीत ने अकाली सरकार में मंत्री रहते
हुए सरकारी सुख सुविधाओं का त्याग कर दिया था । उन्होंने आज चंडीगढ़ में
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें न तो सुरक्षा इंतजामो की जरूरत
है और न ही सरकारी वाहन की ।
उन्होंने आगे कहा कि उन के ऐसा करने
से पंजाब में वीआइपी कल्चर खत्म होगा। उन का फोकस सरकार की प्राथमिकताओं पर
होगा । बादल ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के वचनबद्ध है। नशे का
खात्मा करना है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधारना है, जो घाटे की तरफ
जा रही है।
बजट पर बोलते हुए बादल ने कहा कि 2017-18 के लिए पंजाब
का बजट जून में पेश किया जाएगा। बठिंडा सहित जालंधर और अमृतसर के सॉलिड
वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट री-लोकेशन तय करने के लिए कमेटी गठित की जाएगी, जो
की अपनी तीन महीनों में रिपोर्ट पेश करेगी । मनप्रीत ने कहा कि उन्होंने जो
वादे चुनावो के दौरान बठिंडा के लोगों के साथ किए थे, उन सभी को जरूर पूरा
किया जाएगा।