नगर परिषद की टीम ने हटाया अतिक्रमण

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 16 मार्च 2017, 5:09 PM (IST)

भीलवाड़ा। सांगानेरी गेट स्थित रैन बसेरे के पास हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की और मौके पर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। यहां गाड़िया लुहार अपना सामान रखकर अतिक्रमण किए हुए थे। जिन्हें कई बार हटाने के बाद वे फिर से काबिज हो रहे थे। नगर परिषद अतिक्रमण शाखा के इंस्पेक्टर जोरावर सिंह ने कहा कि सांगानेरी गेट से कोटा रोड के बीच रैन बसेरा है। यहां गाडियां लुहार की आरे से गेट और अन्य उपकरण रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। जिसके कारण रैन बसेरे में आना-जाना भी दूभर हो रहा था। इसको लेकर हमने पहले भी कई बार इन्हे चेतावनी दी थी लेकिन उन्होने यहां से सामान नहीं हटाया। इसके कारण आज यहां से उन्हे हटाया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे