...तो ऐसे परिवार से कनेक्टेड रहती हैं दीपिका

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 मार्च 2017, 10:11 PM (IST)

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने काम के सिलसिले में अक्सर यात्रा करना होता है। अक्सर शूटिंग के लिए वह बाहर जाती रहती हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया नेटवर्किं ग के जरिए अपने परिवार से जुड़ी रहती हैं।

दीपिका बेंगलुरू से हैं और आज भी उनका परिवार बेंगलुरू में ही रहता है और वह अकेली मुम्बई में रहती हैं। ऐसे में वह अपने परिवार से व्हाट्सएप फॅमिली ग्रुप्स के द्वारा जुड़ी रहती हैं। वह अपने माता-पिता, बहन अनिशा से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हमेशा संपर्क में रहती हैं।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

इससे उन्हें पता रहता है कि उनके परिवार में क्या कुछ हो रहा है। दीपिका ने हाल ही में हॉलीवुड में कदम रखा है फिल्म एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर कैग के जरिए। दीपिका इन सोशल मीडिया नेटवर्किंग एप्लिकेशन्स को आज के जमाने में लोगों के लिए सौभाग्य की बात मानती हैं।

[ जानें, फिर से क्यों युवा बनना चाहती हैं शर्मिला]