बाप ने बेटी का 70 हजार रुपए हड़पे

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 मार्च 2017, 9:49 PM (IST)

जफराबाद। क्षेत्र के इमलो पाण्डेय पट्टी गांव निवासी एक बाप ने अपनी विवाहित पुत्री का 70 हजार रूपए हड़प लिया। पुत्री अब पुलिस से अपना पैसा दिलवाने की तहरीर दिया।

उक्त गांव निवासी रामजतन निषाद की बेटी शकुंतला की शादी चार वर्ष पूर्व सिकरारा क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी करमचंद निषाद से हुई थी। शकुंतला के पिता रामजतन ने नतनी की शादी के लिए शकुंतला से 70 हजार रूपए लिया था। शकुंतला ने अपने पति को बिना बताये पैसा पिता को दे दिया। पिता ने छह माह में पैसा लौटाने को कहा था। लेकिन वह पैसा नहीं दिए।एक साल पूर्व दोनों परिवार में पैसे के लिए पंचायत हुई। फिर भी जब पैसा नहीं मिला तो शकुंतला ने अपने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।पुलिस रामजतन को बुलवा रही है उसका पता नहीं चल रहा है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]