बिलासपुर। क्षेत्र की बेरी रजादिया पचायत के गांधी रोपा गांव में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर इहलीला समाप्त करने का समाचार मिला है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे सुशील चदेल बाबी (30) पुत्र प्रकाश चदेल ने अपने कमरे में पंखे से झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक पेशे से टैक्सी चालक बताया जाता है। सुशील के परिवार में विधवा मां, पत्नी, दो भाई और 9 साल की बेटी है। उसका एक भाई दुबई में नौकरी करता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]