सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह को बब्बर खालसा से धमकी मिली है। इस संबंध में डेरा चेयरपर्सन विप्सना इंसा ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार डेरे को 13 मार्च पत्र मिला, जिसमें डेरा प्रमुख को धमकी दी गई है।
बता दें, पंजाब विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने शिअद-भाजपा को गठबंधन को समर्थन देने का एलान किया था। इसके बाद से ही डेरा कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गया था। कुछ दिन पूर्व लुधियाना के खन्ना में डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस बीच, डेरे की सुरक्षा बड़ा दी गई है।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]