टाइमपास नहीं है ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, संदेश बहुत हैं

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 13 मार्च 2017, 8:01 PM (IST)

अभिनेता वरूण धवन के अनुसार उनकी हालिया रिलीज फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को महज टाइमपास फिल्म की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार वरूण धवन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह महज एक टाइमपास फिल्म नहीं है। इसमें एक संदेश छिपा हुआ है और सबसे अच्छी बात है कि लोगों ने इसका निहितार्थ निकाला है। वरुण इस बात से भी काफी खुश और संतुष्ट नजर आ रहे हैं कि उनकी फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया है और उन्हें अच्छे रिव्यू दिये हैं। वरुण ने पीटीआई को बताया, क्रिटिक्स ने फिल्म को पसंद किया है और लोगों को भी यह फिल्म खूब लुभा रही है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

निर्देशक डेविड धवन के 29 वर्षीय बेटे ने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि परीक्षाओं के समय इतनी बडी संख्या में लोग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म देखने जाएंगे। लोग यह फिल्म देखने जा रहे हैं और यह शानदार है। फिल्म के अच्छे प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं। इस रविवार तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड का कारोबार कर लिया है।

[ जानें-आखिर क्यों मरना चाहती थी ये खूबसूरत सिंगर! ]