रहनुमा को मिला वितरक, 125 करोड में बिके वितरण अधिकार!

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 13 मार्च 2017, 6:11 PM (IST)

खबर चौंकाने के साथ-साथ आश्चर्यचकित करने वाली है। एक सितारे की एक फिल्म जिसे पहले कोई खरीददार नहीं मिल रहा था, उसे अब एक ऐसा खरीददार मिला है जिसने निर्माता को लागत के साथ-साथ दोगुना मुनाफा देकर खरीद लिया है। हमारी जानकारी के मुताबिक यह इस खान सितारे की सबसे बडी डील है। ज्यादा सोच में न पडें हम ही आपको बता देते हैं कि यह कौन सी फिल्म है और किसने इसके वितरण अधिकार खरीदे हैं। यह फिल्म है शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा अभिनीत और इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘द रिंग’ जिसका नाम बदलकर अब रहनुमा कर दिया गया है। यह फिल्म अगस्त 11 को प्रदर्शित होने जा रही है। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस फिल्म ने एन.एच. स्टूडियोज के साथ ऐसी डील साइन की है, जिसे सुनकर आप दंग रह जायेंगे।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

एंटरटेनमेंट साइट बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘रहनुमा’ ने नरेन्द्र हीरावत के एन.एच. स्टूडियोज के साथ 100 करोड से ज्यादा रुपये की डील साइन की है। नरेन्द्र हीरावत की इस कम्पनी ने फिल्म के घरेलू और ओवरसीज दोनों वितरण अधिकार खरीदें हैं। हालांकि साइट ने अपनी इस रिपोर्ट में बताया है कि उनके एक सोर्स के अनुसार फिल्म के राइट्स 125 करोड में बेचे गए हैं। इस डील के बारे में बोलते हुए हीरावत ने कहा है कि, ‘जी हां, हमने फिल्म द रिंग के डोमेस्टिक और ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं लेकिन मैं इसी लागत के बारे में कोई भी बात कमेंट नहीं करना चाहूंगा।’

[ सरकार-3 में कौन जीवित रहेगा, कौन मरेगा, एक नजर किरदारों पर]

ज्ञातव्य है कि इससे पहले साल 2015 में शाहरुख खान की ही फिल्म ‘दिलवाले’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को 170 करोड रुपये में बेचा गया था। ‘रहनुमा’ के जरिए शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा फिर से एक साथ बडे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने रब न बना दी जोडी और जब तक जान में एक साथ काम किया है। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। हाल में इस फिल्म के सेट की कुछ फोटोज मीडिया में आयीं थीं, जिसमें शाहरुख खान काफी यंग लग रहे थे।

[ दीपिका के बारे में ये क्या बोल गए विन डीजल]