न करें दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल, मिलता है दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 नवम्बर 2017, 09:12 AM (IST)

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा कई तरह से आ सकती है। कहा जाता है कि हर मनुष्य की अपनी एनर्जी होती है, जो हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को भी प्रभावित करती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी कुछ चीजें होती हैं दूसरों की जो हमें उपयोग में नहीं लेनी चाहिए। इन चीजों के उपयोग से आपको दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड सकता है। जो जानकारी हम आपके इस आलेख के जरिए दे रहे हैं, उसके लिए हम यह दावा नहीं करते हैं यह सत्य व सटीक हैं। इन पर अमल करने से पहले आप इस क्षेत्र के विशेषज्ञ से जरूर सलाह मशविरा करें। फिर भी आइये डालते हैं एक नजर उन चीजों पर जो दूसरों की हैं और जिनका उपयोग स्वयं के लिए नहीं करना चाहिए—

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1. कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। इससे वास्तु दोष होता है। इससे उस व्यक्ति को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पडता है।

[ यहां उलटा स्वस्तिक बनाओ और मुंहमांगी मुराद पाओ ]

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार हाथों में पहनने वाली घडी भी किसी और की नहीं पहननी चाहिए। इससे आपको स्वयं के कार्यों में असफलता और आर्थिक नुकसान उठाना पड सकता है। घडी हमेशा स्वयं की ही पहननी चाहिए।

[ इन 10 टोटकों से रहेंगे आजीवन स्वस्थ, नहीं पडेंगे बीमार ]

3. इसी तरह से किसी दूसरे व्यक्ति के कपडों और रूमाल को काम में नहीं लेना चाहिए। किसी अन्य के पहने हुए कपडों को कभी न पहनें। कहा जाता है इससे उन दो व्यक्तियों में तनाव बढने और लडाई-झगडे होने की संभावना बन जाती है।

[ इन 10 टोटकों से रहेंगे आजीवन स्वस्थ, नहीं पडेंगे बीमार ]