बड़वानी : नाबालिग छेड़छाड़ पर दो पक्षों के बीच पथराव

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 मार्च 2017, 2:24 PM (IST)

बड़वानी (एमपी)। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में नाबालिग लडक़ी से हुई छेड़छाड़ में बाद शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद के तहत दोनों पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस घटना के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नागलवाड़ी थाने के प्रभारी एस. एस. रघुवंशी ने रविवार को बताया, ‘शुक्रवार को ओझर गांव में एक नाबालिग लडक़ी से हुई छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने आपस में दोनों पक्षों में समझौता भी कराया था, लेकिन शनिवार की शाम को फिर यह विवाद बढ़ गया। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें सुरक्षा के लिए तैनात किए गए दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।’

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

बकौल रघुवंशी, इस घटना में दोनों पक्षों के 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं गांव में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। इस कारण अब हालात नियंत्रण में हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों मे जब पथराव हुआ तब पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था।
(आईएएनएस)

[ इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग]