गोंडा। जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा ने परचम लहराया है। यहां पार्टी के सभी प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कर्नलगंज में अजय प्रताप सिंह ने सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को 28 हजार तरबगंज में प्रेम नरायन पांडेय ने कृषि मंत्री पंडित सिंह को 36 हजार मेहनौन में विनय द्विवेदी ने बसपा के अरशद अली को 37 हजार कटरा में बावन सिंह ने सपा के बैजनाथ दुबे को 37 हजार गौरा में प्रभात वर्मा ने सपा के राम प्रताप सिंह को 29 हजारमनकापुर में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने बसपा के रमेश गौतम को 60 हजार तथा गोंडा सदर में प्रतीक भूषन शरण सिंह ने बसपा के जलील खां को 10 हजार मतों से पराजित किया।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]