रद्द हुए बद्रीनाथ की दुल्हनिया के शो, दर्शक हैरान, परेशान

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 मार्च 2017, 12:06 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित हुई बद्रीनाथ की दुल्हनिया के मुंबई, नोएडा और बेंगलूरू में शो रद्द करने पडे जिसके चलते वहां उपस्थित दर्शकों को परेशानी के साथ-साथ हैरानी भी हुई। मुंबई समेत देशभर के सिनेमा हॉल में वरुण-आलिया की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को पहले शो से ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लेकिन मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक मुंबई के हार्मनी मॉल के कार्निवल सिनेमा में पहला शो रद्द हो गया है। सुबह 10 बजे का शो देखने के लिउए भीड तो जमा थी लेकिन फिल्म का शो नहीं दिखाया गया। कहा जा रहा है, फिल्म का लाइसेंस नहीं पहुंचने की वजह से शो शुरू नहीं हो पाया। लेकिन कुछ देर बाद शो शुरू कर दिया गया। यहाँ फिल्म देखने आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

इसके अलावा नोएडा के एक सिनेमा हॉल में शो हो ही नहीं पाया। शो से पहले बिजली चले जाने की वजह से पहला शो रद्द करना पडा। रिपोट्र्स के मुताबिक इस दौरान सिनेमा हॉल के कोई अधिकारी यहाँ मौजूद नहीं थे जिसकी वजह से लोगों को हैरानी हुई। मुंबई और दिल्ली की तरह, बेंगलूरु में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। यहाँ के गोपालन मॉल में भी मॉर्निंग शो रद्द कर दिया गया। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है तो शशांक खेतान ने इसे निर्देशित किया है। वरुण-आलिया के अलावा इसमें आकाक्षा सिंह, साहिल वैद, मोहित मारवाह और यश सिन्हा की अहम भूमिका है।

[ एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में! ]