नई दिल्ली। पंजाब चुनाव के नतीजों और रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने वहां दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस 74 सीटों के साथ पहले नंबर पर है जबकि आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर बढ़त के साथ तीसरे नंबर पर है। अकाली दल गठबंधन महज 19 सीटों पर या तो जीत दर्ज कर ली है या बढ़त बनाए हुए। हालांकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में कड़ी टक्कर होने का अनुमान जताया गया था, लेकिन नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में नहीं आए हैं।
राज्य में 4 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 1145 प्रत्याशी मैदान में थे। करीब एक महीने बाद अब नतीजे आ रहे हैं। राज्य की 117 सीटों के लिए करीब 76.69 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जिनकी संख्या 1.98 करोड़ थी।
लांबी सीट पर कैप्टन नहीं दे सके सीएम बादल को मात
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
सबसे ज्यादा चर्चा लांबी सीट को लेकर थी। यहां से मुख्यमंत्री
प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हरा कर चुनाव जीत लिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह दूसरे स्थन पर रहे हैं। मगर वह
पटियाला सीट से भारी मतों विजयी रहे हैं। अमरिंदर सिंह के मुताबिक यह उनका
आखिरी चुनाव है।
इस बीच, पंजाब के चुनाव नतीजों में कांग्रेस के
परफार्मेंस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की
और उन्हें राज्य में पार्टी की जीत के लिए बधाई दी। दूसरी तरफ, अकालीदल के
संरक्षक और कार्यवाहक सीएम प्रकाश सिंह बादल ने अपनी पार्टी की हार
स्वीकार कर ली है।
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को
देखते हुए कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार को दोपहर 2 बजे बैठक
होगी, जिसमें राज्य में शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल गठन पर फैसला किया
जाएगा। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैप्टन
अमरिंदर सिंह ने यह जानकारी दी। अमरिंदर सिंह ने पंजाब में पार्टी की जीत
के बारे में कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य से नशाखोरी को समाप्त
करने की होगी। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘पंजाब के लोगों ने
बहुत बड़ा जनादेश दिया है। हमारी प्राथमिकता पंजाब से नशाखोरी समाप्त करने
की होगी। मैंने चार सप्ताह में ड्रग्स कारोबार को उखाड़ फेंकने की
प्रतिबद्धता जताई है।’