भाजपा की जीत पर लड्डू बांटे, खुशी जताई

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 मार्च 2017, 2:52 PM (IST)

अम्बाला। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा को मिली सफलता के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की । भाजपा जिला प्रधान जगमोहन ने जगाधरी गेट में लड्डू बांटे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के लगाये नारे। भाजपा नेता जगमोहन ने कहा कि कांग्रेस के हाथ ने सपा की साइकल को भी पंचर कर दिया है। 5 राज्यों के चुनावी नतीजों ने भाजपा के हौसले बुलंद करने का काम किया है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिली प्रचंड जीत का जश्न अंबाला में भी पूरे जोर-शोर से मनाया गया । अंबाला शहर में भाजपा के जिला प्रधान जगमोहन कुमार की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता जगाधरी गेट पर इकट्ठा हुए और लड्डू बाँट कर जीत का जश्न मनाया । पत्रकारों से बात करते हुए जगमोहन कुमार ने कहा कि यूपी, उत्तराखंड में पार्टी को मिली भारी जीत से साबित हो गया है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में नोट बंदी को हाथों हाथ लिया। अब लोग स्वच्छ व साफ-सुथरा चाहते हैं, इससे देश आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ रहा है ।
यूपी जैसे बड़े राज्य ने भाजपा को जन्म देकर साबित कर दिया कि अब देश कांग्रेस मुक्त होने की और बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कि जगमोहन कुमार ने कहा कि कांग्रेस का हाथ सपा की साइकिल को भी पंचर कर बैठा । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य कई राज्यों में चुनाव है वहां पर भी भाजपा भारी मतों से जीत हासिल करेगी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]