केंद्रीय कारागार में भिड़े दो कैदी, एक घायल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 मार्च 2017, 6:22 PM (IST)

अलवर। केंद्रीय कारागार में शुक्रवार को दो कैदियों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक कैदी ने दूसरे कैदी पर पत्थरों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी कैदी अलवर के विद्युत विभाग के कैशियर की हत्या के मामले में सजा काट रहा है। उसने शुक्रवार को खाना बना रहे दूसरे कैदी ततारपुर के जामडोली गांव निवासी विजेंद्र जाट पर पत्थर से हमला कर दिया। लहूलुहान कैदी विजेंद्र जाट पिछले 5 साल से हत्या के मामले में सजा काट रहा है। उसे जेल प्रहरियों ने लहूलुहान हालत में सामान्य चिकित्सालय स्थित कैदी वार्ड में भर्ती कराया है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]