हत्या के आरोपी गिरफ्त के बाहर, दे रहे हैं धमकियां

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 मार्च 2017, 5:38 PM (IST)

झज्जर। कोका गांव में राकेश हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। पीडि़त परिवार अब गांव से पलायन व आत्मदाह करने पर मजबूर हो गया है। पीडि़त परिवार को लगातार फोन पर आरोपी पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रहे है। जिसके कारण पीडि़त परिवार गांव से पलायन करने पर मजबूर हो गया है।
इतना ही नही पीडि़त परिवार ने जिला सचिवालय में पहुचकर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। दरअसल गांव कोका में 7 मार्च को एक दंबग परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा तेजधार हथियारो से लेस होकर राकेश के परिवार की बैठक में घूसकर अंधाधूध मारकाट शुरू कर दी थी। जिससे राकेश के परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें राकेश की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा राजेन्द्र, अभिमन्यू, हिमांशू, व सुदेश गंभीर रूप से घायल है। जिनका मेंदाता व रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।

मृतक राकेश के चाचा शमसेर का कहना है कि आरोपी पक्ष द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। जिसके कारण पूरा परिवार परेशान है। इतना ही नही पूरा परिवार गांव से पलायन करने पर मजूबर है। उनका है कि आरोपी पक्ष के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अभी तक उनको गिरफ्तार नही किया है। आरोपी पक्ष के मुख्य आरोपी सतबीर, धीरसिंह, कपिल, सुदेश व रजनी अभी भी न केवल खुली हवा में सांस रहे है बल्कि पीडि़त परिवार को केस वापस लेने की धमकी भी दे रहे हे।
वही मृतक के भाई प्रदीप का कहना है कि पूरा परिवार पूरी तरह से भयभीत है। बच्चों को स्कूल जाना भी बंद हो गया है। पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जिला पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे, अन्यथा पूरा परिवार गांव से पलायन कर जिला सचिवालय में आत्मदाह करने पर मजूबर होग। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]