मथुरा। ब्रज में होली की धूम है। हर कोई होली के रंगों में
सराबोर है और भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली खेलकर अपने को धन्य मान रहा है।
इसी भाव से गुरुवार को भगवान बालकृष्ण की नगरी गोकुल में छड़ीमार होली खेली गई।
जिसमें हुलियारियों ने छड़ियां बरसाईं तो बाल कृष्ण के स्वरूप ने अपने डंडे से
उनका बचाव किया।
इसलिए खेलते
हैं छड़ीमार होली
बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाती है, लेकिन गोकुल में भगवान का बाल
स्वरुप होने के कारण होली छड़ी से खेली जाती है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में
हुआ। उनका बचपन गोकुल में बीता। यही कारण है कि यहां की होली पूरे ब्रज से अलग है।
भक्ति भाव से भक्त सबसे पहले बाल गोपाल को फूलों से सजी पालकी में बैठाकर नन्द भवन
से मुरलीधर घाट ले जाते हैं। जहां भगवान बगीचे में भक्तों के साथ होली खेलते हैं।
परंपर गोपाल को पालकी में बैठाकर नन्द भवन से मुरलीधर घाट पहुंचे।
इस दौरान पालकी के साथ चल रहे हजारों श्रद्धालु बाल गोपाल के डोले पर पुष्प बरसा
रहे थे। एक दूसरे अबीर गुलाल लगाकर होली के गीतों पर झूम रहे थे। इस होली के बारे
में कहा जाता है कि बाल गोपाल ने बगीचे में बैठकर भक्तों के साथ होली खेली थी। वही
परंपरा आज तक चलती आ रही है। इस बार भी हुरियारिनों ने श्रद्धालुओं के साथ छड़ीमार
होली खेली। जिसका आनंद देश के कई इलाकों से आए हजारों लोगों ने उठाया।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
गोकुल में होली द्वादशी से शुरू होकर धूल होली तक चलती है। इस दौरान भगवान केवल एक दिन द्वादशी के दिन ही नंद भवन से निकलकर होली खेलते हैं। बाक के दिन मंदिर में ही होली खेली जाती है। यहां की होली को देखने के लिए देश-विदेश से भी लोग आते हैं और छड़ीमार होली का आनंद उठाते हैं।