गोवर्धन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों का पथराव, हवाई फायरिंग

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 मार्च 2017, 1:15 PM (IST)

मथुरा। एनजीटी के आदेश पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने गई विकास प्राधिकरण और पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। परिक्रमा मार्ग पर बवाल होते देख वहां भड़दड़ मच गई। घटना में एक सिपाही जख्मी हो गया।

एनजीटी ने 21 किमी के दायरे में फैले गिरिराज पर्वत के चारों ओर हो रहे अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसी आदेश का अनुपालन करने के लिए विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस और पीएएस के साथ कस्बा राधाकुंड के समीप बसे नगला सपेरा गांव में अतिक्रमण हटाने गई थी। जब परिक्रमा मार्ग पर बने मकानों को तोड़ा जा रहा था तभी स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]


पुलिस ने की हवाई फायरिंग
गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर आ गए। महिलाएं और बच्चे पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। परिक्रमा मार्ग जाम कर दिया गया। बवाल होता देख वहां भगदड़ मच गई। घटना में एक पुलिसकर्मी और दो अन्य लोग जख्मी हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे। जिसके बाद गुस्साईं भीड़ तितर बितर हुई।

[ एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने लड़की की हत्या कर की आत्महत्या]