आगामी 31 मार्च को निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म ‘नाम शबाना’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह दो वर्ष पूर्व आई नीरज पांडे की अक्षय कुमार अभिनीत ‘बेबी’ का प्रीक्वल बताया जा रहा है। यह बॉलीवुड की पहली प्रीक्वल फिल्म है, जिसमें क्यों कर ‘बेबी’ बनी, बताया जाएगा। मुख्य भूमिका में तापसी पन्नू नजर आएंगी, जिन्होंने बेबी में अभिनेता सुशांत के साथ बेहतरीन एक्शन दृश्य किए थे। इसके अतिरिक्त गत वर्ष प्रदर्शित और प्रशंसित हुई अमिताभ बच्चन अभिनीत पिंक में भी उन्होंने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया था।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
कहा जा रहा है कि नाम शबाना में अक्षय कुमार का लगभग 30 मिनट लंबा रोल है।
उन्हें फिल्म में सिर्फ इसलिए नहीं रखा गया है कि वे बेबी में नजर आ चुके
हैं, बल्कि उनका किरदार बेहद दमदार है। मध्यान्तर पूर्व वे फिल्म में
एंट्री लेते हैं और उसके बाद पूरी फिल्म में उनका काम है। अक्षय कुमार
स्वयं इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस
फिल्म में इसलिए काम करना स्वीकार किया क्योंकि यह बेबी का प्रीक्वल है।
नाम शबाना को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार के नाम का जबरदस्त सहारा मिलेगा।
उनकी हालिया प्रदर्शित हुई जॉली एलएलबी-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड का
कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। दर्शक निश्चित रूप से उन्हें देखने
के लिए सिनेमाघरों में आएंगे इसमें कोई शक नहीं है।
[ बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत]