फतेहाबाद। तेज बरसात व ओलावृष्टि के चलते कई गांवों में फसले खराब हो गई। बुधवार देर रात को करीब पौन घंटे हुए ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल नष्ट हो गई। इस नुकसान से पीडि़त किसानों ने सरकार से खराब हुई फसलों की गिरदावरी करा मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव ढाणी सांचला, ढाणी गोपापल, खारखेडी के कई ईलाको मे ओलावृष्टि ने फसलों को नष्ट कर दिया वहीं फतेहाबाद के भिरडाना, काताखेडी सहित दर्जनो गांवो मे हुई तेज बारिश और आंधी के कारण गेंहू की फसल पूरी तरह से खेतों में बिछ गई है। किसानों ने बताया कि कई गेहूं के साथ सरसो की फसल को काफी नुकसान पहुचा हैं। करीब 75 फीसदी फसल नष्ट हो गई है। किसानो ने बताया कि सरकार की ओर से पीएम बीमा योजना बनाई है जिसमे उनके द्वारा प्रिमियम भी भरा गया है, लेकिन बीमा योजना के मापंदडो के अनुसार किसानो को इस नुकसान का लाभ नहीं मिलता, क्योंकि उनके इलाके मे एक या डेढ़ किलोमीटर के दायरे मे ही सारी फसलो को नुकसान हुआ है। किसानो ने सरकार से मांग की है कि सरकार उनकी खराब हुई फसलो की विशेष गिरदावरी करवाए, ताकि पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान को कुछ राहत मिल सकें।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]