अशफाक ने जुनियर मि. इंडिया बॉडी बिल्डिंग कॉम्पीटिशन में जीता कांस्य

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 मार्च 2017, 8:02 PM (IST)

बीकानेर। शहर के मो. अशफाक ने जुनियर मि. इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में काँस्य पदक जीता है। केरल के त्रिवेन्द्रम में आयोजित हुई राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता उन्हें यह पदक मिला।

बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम के सचिव अरूण कुमार व्यास ने बताया कि मो. अशफ़ाक़ ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए 80 किग्रा भार वर्ग में खेलते हुए उक्त उपलब्धि हासिल की है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]