भरतपुर। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रिक्की सिंह की अध्यक्षता में महिला दिवस पर 8 मार्च को सुबह साढे़ ग्यारह बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में हम में है इन्दिरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं के द्वारा इन्दिरा गांधी के व्यक्तित्व व देश के लिए उनके योगदान पर चर्चा करने के साथ ही जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी खांनू खां बुधवाली, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी किशोरी रानी, जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डाॅ सुरेश यादव, सेवादल जिलाध्यक्ष दाऊदयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस भारती शर्मा व लता खंडेलवाल, महिला कार्याकारिणी के सभी पदाधिकारी गण एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]