एयरपोर्ट पर उत्पात मचा रहा एक युवक गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 मार्च 2017, 11:30 PM (IST)

जयपुर। राजधानी जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उत्पात मचा रहे एक युवक को वहां तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। जिसे बाद में सांगानेर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। डीसीपी ईस्ट को राष्ट्रदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम को एयरपोर्ट पर विदेशी युवक की ओर से हंगामे करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने ले आई। जिससे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। गिरफ्तार आरोपी न्यूजीलैंड निवासी जॉन टेनव्टेन बताया जा रहा है, जो जयपुर से मुंबई जा रहा था।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]