बॉक्स ऑफिस पर फिर छायी दंगल, महिला दिवस पर शो बुक

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 मार्च 2017, 8:31 PM (IST)

आमिर खान फिल्म दंगल ने गत 23 दिसंबर को प्रदर्शित होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ताबडतोड कमाई करते हुए 385 करोड का कारोबार करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया। इस फिल्म ने घरेलू व वैश्विक स्तर पर कुल मिलाकर 700 करोड से ज्यादा का कारोबार किया है। देश और दुनिया में जबरदस्त कमाई करते हुए देश की नंबर 1 फिल्म बन गई है। अब ‘दंगल’ की शान में एक और तमगा लग गया है। महिला दिवस के मौके पर महिलाओं में ‘दंगल’ देखने की होड सी लग गई है। कई शहरों में ‘दंगल’ के कई शो बुक किए गए हैं।


[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ महमूद को किशोर ने नहीं दिया काम,जानें-रोचक किस्से]

आमिर खान की ‘दंगल’ में बेटी और बेटे में कोई फर्क नहीं होता यह संदेश मजबूती से पेश किया गया। यही वजह है कि देश की कई महिलाएं महिला दिवस पर यह फिल्म देखना चाहती हैं। कुछ शहरों में ‘दंगल’ अब भी चल रही है। बताया जा रहा है कि वहां के सारे शो एडवांस में बुक हो गए हैं, यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।
जहां ‘दंगल’ नहीं चल रही है, उन शहरों में भी महिलाओं की मांग पर ‘दंगल’ के शो का आयोजन किया जा रहा है। ‘दंगल’ हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता और बबिता पर आधारित है। आमिर खान के साथ साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वासिम, सुहानी भटनागर ने अहम भूमिका निभाई है।

[ इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!]