पहली 70, दूसरी 77 और तीसरी से 100 करोड की उम्मीद, यह है. . .

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 मार्च 2017, 6:41 PM (IST)

दो दिन बाद अर्थात् 10 मार्च को आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोडी तीसरी बार ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में साथ दिखने वाली है। दर्शकों में अपनी ताजगी के चलते पसंदीदा सितारा जोडी बन चुके इन सितारों की इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है, जिन्होंने इनके साथ पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर और फिर हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया का निर्माण किया। कहा जा रहा है कि उनकी तीसरी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया हम्प्टी शर्मा का सीक्वल है। यह बात सही है या नहीं इसका फैसला 10 मार्च को होगा जब फिल्म प्रदर्शित होगी। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा को बढाने का काम किया है। हालांकि इन दिनों परीक्षाओं का दौर है ऐसे में इस फिल्म की ओपनिंग कुछ कम हो सकती है, वैसे इसकी उम्मीद कम है। इन दोनों का अपना एक प्रशंसक वर्ग है जो पूरी तरह से युवा है और वो इस फिल्म को देखने के लिए उतावला नजर आ रहा है।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ सरकार-3 में कौन जीवित रहेगा, कौन मरेगा, एक नजर किरदारों पर]

बॉक्स ऑफिस को बद्रीनाथ की दुल्हनिया से काफी उम्मीदें हैं। पिछले सप्ताहों में प्रदर्शित हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया है। गत सप्ताह प्रदर्शित हुई कमांडो-2, जीना इसी का नाम है जहां असफल साबित हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड फिल्म लोगान औसत रही है। अब बॉक्स ऑफिस को आलिया और वरुण की इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। इनकी केमिस्ट्री के साथ ट्रेड को भी इनकी जोडी का इंतजार है क्योंकि इन्होंने हर बार बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है।

[ क्या लिखा टीशर्ट पर कि विवादों में आ गई प्रियंका]

दोनों की जोडी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 146 करोड की कमाई की है। वरुण ध्वान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर थी। इनकी तिगडी ने बॉक्स ऑफिस पर नए होने के बावजूद 70 करोड का कारोबार किया था। इस फिल्म के जरिए करण जौहर फिर से निर्देशन में लौटे। इससे पहले उनके निर्देशन में बनी अंतिम फिल्म ‘माइ नेम इज खान’ थी। करण जोहर के प्रोमोशनल स्ट्रेटर्जी के बदौलत फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा का बिजनस किया।

[ ये हैं Same To Same...,जो देखे हो जाए कंफ्यूज़]

‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में आलिया और वरुण की जोडी दूसरी बार नजर आई। इस बार भी दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। दोनों की एक्टिंग में काफी चेंज देखने को मिला। आलिया ने अपने इस छोटे से करियर में यह साबित कर दिया कि वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं, वहीं दूसरी तरफ वरुण ने भी एक्टिंग के साथ कॉमेडी में महारथ हासिल कर ली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 76.81 करोड का कारोबार किया था। अगर बॉक्स ऑफिस के नम्बर्स की बात की जाए तो दोनों की जोडी ने अब तक 146.81 करोड का कारोबार किया है। उनकी तीसरी फिल्म से बॉक्स ऑफिस को 100 करोड की उम्मीद है।


[ इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!]

जिस तरह से इस फिल्म का प्रचार किया है उससे यह उम्मीद जागती है कि यह फिल्म इस वर्ष की चमत्कारिक फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म की सफलता का संकेत इसका ट्रेलर देता है। जिस अंदाज में इसका ट्रेलर बनाया है उससे स्पष्ट है कि निर्देशक कुछ आश्चर्यजनक करना चाहता है। यदि यह फिल्म 100 करोड का कारोबार करने में सफल होती है तो यह आलिया वरुण की पहली फिल्म होगी जो 100 करोडी क्लब में शामिल होगी। हालांकि वरुण धवन की इससे पहले रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले’ 100 करोडी क्लब में है, लेकिन यह वरुण की नहीं शाहरुख खान की फिल्म थी।

[ इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!]