कर्मचारी महासंघ ने शुरू किया अनशन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 मार्च 2017, 5:56 PM (IST)

धौलपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर 48 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है। महासंघ के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि राज्य की असंवेदनहीन सरकार कर्मचारियों की वाजिब मांगों का समाधान नहीं कर रही है। ऐसे में उन्होंने सातवां वेतनमान राज्य में शीघ्र लागू करने सहित 15 सूत्रीय मांगों के साथ राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 48 घंटे का अनशन शुरू किया है। उन्होंने जल्द ही मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]