रेखा की मांग में किसके नाम का सिंदूर? आया नया मोड़, उस्मान ने किया खारिज

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 मार्च 2017, 3:56 PM (IST)

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की जिन्दगी किसी रहस्य से कम नहीं है। रेखा आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं जितनी की अपने समय में हुआ करती थी। रेखा आज भी पूरे सोल्हा श्रृंगार के साथ अक्सर कई इवेंट और पार्टीज में देखी जाती हैं। लेकिन एक सवाल हमेशा सभी के लिए एक रहस्य है कि आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। रेखा के व्यक्तिव को लेकर हमेशा से ही अटकलों का बाजार गर्म रहा है लेकिन ना तो किसी दावे की कोई जांच-परख हुई और ना ही रेखा ने कभी इसे लेकर मुंह खोला। आज तक यह साफ नहीं हो पाया है की रेखा किस के नाम का सिंदूर लगाती है। लेकिन इसको लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पिछले दिनों रेखा की बायोग्राफी ‘रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी जिंदगी से जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा उठ गया था। ये किताब यासीर उस्मान ने लिखी है। इसी किताब में से एक और खुलासा हुआ है जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन ये बात सच है कि रेखा संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रेखा और संजय दत्त की गुप्त शादी की खबरे बहुत ही वायरल हो रही है। जबकि उनके पूर्व पति मुकेश अग्रवाल की बहुत पहले ही मृत्यु हो चुकी है


[ 25 साल के इमोशंस को मार दिया, दोस्ती... अब सब खत्म]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

उस्मान ने किया खारिज
इस खबर को खारिज करते हुए उस्मान ने एक लीडिंग से हुई बातचीत में कहा कि, यह गलत है। ऐसा कुछ भी मेरी किताब में नहीं लिखा है। लोगों ने इसे ठीक से नहीं पढ़ा। उन्होंने किताब में लिखी घटना के बारे में बताया कि, रेखा और संजय ने साथ में 1984 में आई फिल्म जमीन आसमान में काम किया था। उसी समय दोनों के प्यार की अफवाहें उड़ने लगी थी। यहां तक कि कुछ लोगों ने कहा कि दोनों ने शादी कर ली है। यह अफवाहें इतनी मजबूत हो गई थी कि संजय को एक मैग्जीन में इस अफवाह को खारिज करना पड़ा था। यह आधिकारिक तौर पर किया गया इंकार था।


[ जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने]

कई लोगों से जुड़ा नाम
उस्मान ने आगे कहा कि, दोनों की कोई शादी नहीं हुई थी। यह बड़ी इसलिए बनी क्योंकि दत्त ने आधिकारिक तौर पर इसे खारिज किया था। उस्मान की किताब में लिखा है कि उस दौरान बहुत से लोगों का नाम एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। जिनमें शैलेंद्र सिंह, कमल हासन, प्रोड्यूसर राजीव कुमार और यहां तक कि संजय दत्त भी शामिल थे। एक दिन संजय के साथ उनकी शादी की खबर सामने आई।

[ ये हैं Same To Same...,जो देखे हो जाए कंफ्यूज़]