लोकेश राहुल ने टेस्ट में पूरे किए 1000 रन, बने 64वें भारतीय बल्लेबाज

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 मार्च 2017, 3:08 PM (IST)

नई दिल्ली। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी अर्धशतक उड़ाया। उन्होंने 85 गेंद पर चार चौकों की मदद से 51 रन ठोके। वे पहली पारी में 205 गेंदों पर नौ चौकों की बदौलत 90 रन बनाने में सफल रहे थे। 24 वर्षीय राहुल के अब 15 टेस्ट में 40.88 के औसत से 1022 रन हो गए हैं।

उनके खाते में चार अर्धशतक व चार शतक हैं और उनका टॉप स्कोर 199 रन है। राहुल 64वें भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में 1000 रन का आंकड़ा छुआ है। सचिन तेंदुलकर 200 टेस्ट में 15921 रन के साथ दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं।

अब हम देखेंगे उन 7 और भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन, जिन्होंने पिछले 10 साल में डेब्यू करने के बाद टेस्ट क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन पूरे किए :-

[ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

विराट कोहली

करिअर की शुरुआत : वर्ष 2011
टेस्ट : 56
रन : 4491
औसत : 49.90
50/100 : 14/16
टॉप स्कोर : 235 रन


[ कोहली जमा चुके हैं कैच का अर्धशतक, अभी टॉप-10 से बाहर]

चेतेश्वर पुजारा

करिअर की शुरुआत : वर्ष 2010
टेस्ट : 46
रन : 3481
औसत : 49.72
50/100 : 13/10
टॉप स्कोर : नाबाद 206 रन


[ नाथन लियोन ने बनाया भारतीय धरती पर टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड]

मुरली विजय

करिअर की शुरुआत : वर्ष 2008
टेस्ट : 49
रन : 3307
औसत : 39.84
50/100 : 14/9
टॉप स्कोर : 167 रन


[ विराट कोहली टेस्ट में 18वीं बार हुए LBW, की इस भारतीय की बराबरी]

अजिंक्य रहाणे

करिअर की शुरुआत : वर्ष 2013
टेस्ट : 35
रन : 2432
औसत : 45.88
50/100 : 10/8
टॉप स्कोर : 188 रन


[ इन्हें पछाड टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान बने विराट कोहली]

रविचंद्रन अश्विन

करिअर की शुरुआत : वर्ष 2011
टेस्ट : 47
रन : 1866
औसत : 33.32
50/100 : 10/4
टॉप स्कोर : 124 रन


[ टेलर इस मामले में इनके साथ बने नं.1, देखें टॉप-10]

शिखर धवन

करिअर की शुरुआत : वर्ष 2013
टेस्ट : 23
रन : 1464
औसत : 38.52
50/100 : 3/4
टॉप स्कोर : 187 रन


[ टेलर इस मामले में इनके साथ बने नं.1, देखें टॉप-10]

रोहित शर्मा

करिअर की शुरुआत : वर्ष 2013
टेस्ट : 21
रन : 1184
औसत : 37.00
50/100 : 7/2
टॉप स्कोर : 177 रन

[ इन्हें पछाड टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान बने विराट कोहली]