नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने डाटा लीक प्रकरण को पीछे छोडते हुए फ्रांस
द्वारा बनाई गई स्कॉर्पियन पनडुब्बियों को अपने बेडे में शामिल करने के लिए
आखिरकार एक समयसीमा तय कर ली है और पहली दो पनडुब्बियों के इस वर्ष नौसेना
में शामिल होने की संभावना है।
नौसेना के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि पहली अत्याधुनिक पनडुब्बी कलवारी को
इस वर्ष के मध्य में शामिल करने की तैयारी है। इसे मिसाइलों और हथियार
प्रणाली से लैस करने की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। फ्रांस की तकनीक के
साथ इन पनडुब्बियों का करीब 3.5 बिलियन डॉलर की कीमत से मझगांव डॉक लिमिटेड
में निर्माण किया जा रहा है।
[ शिवरात्रि मेले में 60 देवी-देवताओं का नहीं हो पाया पंजीकरण]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]