लाहौर में भी नजर आएगा हमारा तिरंगा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 05 मार्च 2017, 7:02 PM (IST)

अमृतसर। अब हमार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पाकिस्तान के लाहौर में भी नजर आएगा। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सड़क सीमा अटारी पर स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लहराया। इस तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फुट (110 मीटर) है और इसका वजन 55 टन है। यह तिरंगा झंडा 120x80 फुट का है और इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 3.50 करोड़ रुपए का खर्च आया है ।


[ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

इस मौके विशेष रूप से सांस्कृतिक और देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा 360 फुट का तिरंगा लहराया गया है। यह देशवासियों और जवानों के जज्बे को दोगुना करेगा। यह तिरंगा यहां रोजाना आने वाले हजारों पर्यटकों को देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों की याद दिलाएगा।

[ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]


बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल ने कहा कि देश का सबसे ऊंचा तिरंगा बीएसएफ के सहयोग से लहराया गया है। यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटकों-देशवासी इसे देखकर अपने आप में गौरव महसूस करेंगे।

[ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]


इस मौके देश के विभिन्न राज्यो आए पर्यटकों ने कहा कि इस तिरंगे को देख खुशी के मारे दिल गदगद हो उठा है और छाती चौड़ी हो गई है।

[ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]