टोंक। गुर्जरों के पांच फीसदी एसबीसी आरक्षण को लागू किए जाने की मांग को लेकर वीर गुर्जर सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कर्नल किरोडीसिंह बैसला में आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि पांच फीसदी विशेष अन्य पिछडा वर्ग आरक्षण को जल्दी लागू नहीं किया गया तो राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के कार्यकर्ता बैंसला के नेतृत्व में आन्दोलन करने को मजबूर होंगे। इससे पहले जिलाध्यक्ष गिर्राज गुर्जर की अध्यक्षता में सरकारी डाक बंगले में बैठक भी हुई। जिसमें राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति टोंक के जिलाध्यक्ष रामलाल सण्डीला ने कहा कि राजस्थान का गुर्जर समाज कर्नल किरोडीसिंह बैसला के साथ हैं, जिनके प्रयासों का ही परिणाम हैं कि राज्य सरकार ने गुर्जरों को विशेष अन्य पिछडा वर्ग में शामिल करके पांच फीसदी आरक्षण दिए जाने का विधेयक को विधानसभा में लाकर पारित कराया था। लेकिन वर्तमान सरकार इसे वापस लेने पर तुली है और इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
[ इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी ]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]