धमाका: 3 साल और 6 ब्लॉकबस्टर, 2017 से 2019 तक सलमान खान

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 मार्च 2017, 11:39 PM (IST)

मीडिया और सोशल मीडिया पर इन दिनों सलमान खान की चर्चाएं कुछ ज्यादा हो रही हैं। उनकी कौन सी फिल्म कब आ रही है इसको जानने की उत्सुकता सिने प्रेमियों को बहुत शिद्दत है। अफवाहें तो फिल्मों के कई नामों पर हैं लेकिन आज हम अपने पाठकों के लिए लाए सलमान खान का वर्ष 2017 से 2019 तक का कैलण्डर। इन तीन सालों में सलमान खान की छह फिल्मों का प्रदर्शन होने वाला है और यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल होंगी। एक फिल्म को लेकर संशय है क्योंकि इसके निर्देशक की पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता प्राप्त नहीं कर पायी थी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। असफल करार दी गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड से ज्यादा का कारोबार किया था। आइए डालते हैं एक नजर सलमान खान की उन फिल्मों पर जो 2017 से लेकर 2019 के मध्य प्रदर्शित होंगी—

[ महमूद को किशोर ने नहीं दिया काम,जानें-रोचक किस्से]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

ट्यूबलाइट
वर्ष 2017 में सलमान खान की सबसे पहले प्रदर्शित होने वाली फिल्म है ट्यूबलाइट। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है जो उनके साथ इससे पहले एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान कर चुके हैं। ईद के मुबारक मौकेपर इस फिल्म का प्रदर्शन होगा। ईद और सलमान खान का गहरा रिश्ता है। पिछले 7 सालों से वे ईद पर आते हैं और बॉक्स ऑफिस लूटकर ले जाते हैं। उम्मीद है कि इस बार ईद पर वे एक बार फिर यह कारनामा दोहराने में सफल होंगे।

[ 2017: अभिनेत्रियों में इनका रहेगा वर्चस्व, बाकी सब पीछे]

टाइगर जिंदा है
वर्ष 2017 में सलमान खान दूसरी बार दर्शकों का दिल जीतने आएंगे। इस बार वे भरपूर एक्शन का डोज अपने प्रशंसकों को पिलायेंगे। वर्ष 2012 में आई एक था टाइगर का सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’ में वे अपनी पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। यह जोडी पिछली फिल्म में थी। अली अब्बास जफर लिखित और निर्देशित टाइगर जिंदा है मार्च में फ्लोर पर जा चुकी है। इस फिल्म का पहला शेड्यूल ऑस्ट्रिया में फिल्माया जा रहा है। क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को बहुत उम्मीदें हैं। कहा जा रहा है टाइगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। मूल फिल्म एक था टाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर 198 करोड का कारोबार किया था।

[ कोर्ट..केस..कचहरी..और फिल्म सुपरहिट! ]

रेमो डिसूजा की डांस फिल्म
सलमान खान की 2018 की ईद पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म होगी कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा की, जो नृत्य पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान खान पेशेवर नृतक के तौर पर नजर आएंगे। साथ ही वे 13 वर्षीय बच्चे के पिता भी बनेंगे। इस फिल्म की तैयारियां सलमान खान ने शुरू कर दी हैं। इस किरदार के लिए उन्हें अपना वजह कम करना होगा और उम्र को 40 वर्षीय युवा के रूप में दिखाना होगा। रेमो को उम्मीद है कि 2018 से पहले संभवत: इस वर्ष के अंत में यह फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और बिपाशा बसु नजर आएंगी। हालांकि अभी तक उनके नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

[ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

बहन अलवीरा की फिल्म
वर्ष 2011 अपनी बहन अलवीरा के लिए सलमान खान ने एक फिल्म बॉडीगार्ड का निर्माण किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। उसके बाद से बहनोई अतुल की अगली फिल्म का जिक्र होता आया है लेकिन बात बन नहीं पाई है। जब सलमान खान अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की कहानी के बारे में पता नहीं चला है लेकिन कहा जा रहा है कि यह कोरियन फिल्म ओड टू माइ फादर का आधिकारिक रीमेक होगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह फिल्म वर्ष 2018 में फ्लोर पर जाएगी और संभवत: वर्ष 2019 की ईद पर इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

[ ये है सलमान की भांजी...रीयल नहीं REEL!]

सोहेल खान की शेरखान
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की यह फिल्म पिछले पांच साल से चर्चाओं मेंं रही है। लेकिन काम कुछ नहीं हुआ। इस फिल्म की चर्चा एक बार फिर से स्वयं सोहेल खान ने की। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने कहा था कि यह जरूरी नहीं है कि उनकी फिल्म में भाई काम करेंगे। यदि कथानक में किसी अन्य नायक की जरूरत महसूस हुई तो किसी और को नायक के तौर पर लिया जाएगा। वैसे संभावना यही है कि सलमान खान इस फिल्म को करेंगे और यह फिल्म 2018 में फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म के प्रदर्शन के संभावना 2019 क्रिसमस हो सकती है। वैसे अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुआ है।

[ पत्नी नम्रता के बारे में ये हैं महेश बाबू के विचार]

दबंग-3
इस फेहरिस्त में सबसे अंत में आती है सलमान खान की अरबाज खान निर्देशित और निर्मित दबंग-3। पिछले दो सालों से यह फिल्म चर्चाओं में है। कहा जाता है कि दो बार सलमान खान ने अरबाज की इस फिल्म की कहानी को लौटा दिया है। लेकिन अब जो कहानी सलमान को सुनाई गई है उस पर उन्होंने अपनी मुहर लगा दी है। हालांकि अभी तक इसकी कहानी फाइनल नहीं हुई है। सलमान खान इस फिल्म को पूर्वोक्त फिल्मों पर प्राथमिकता तभी देंगे जब इसकी कहानी फाइनल हो जाएगी। अन्यथा यह फिल्म वर्ष 2020 में ही प्रदर्शित हो पाएगी, क्योंकि 2019 क्रिसमस तक सलमान खान बुक हो चुके हैं। ऐसे में वे 2019 में ही इस फिल्म को फ्लोर पर ले जा सकते हैं।

[ 25 साल के इमोशंस को मार दिया, दोस्ती... अब सब खत्म]