धौलपुर। होली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए धौलपुर जिले का खाद्य एवं स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। धौलपुर जिले में बड़े पैमाने पर नकली दूध,मिलावटी मावे का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है। इसके चलते धौलपुर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मावा मंडी में छापामार कार्रवाई करते हुए मावे के सैम्पल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई आकस्मिक कार्रवाई से मावा व्यापारियों में हडक़म्प मच गया। धौलपुर के मावा मंडी में कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों से मावे के सैम्पल लिए। सभी सैम्पल को जांच के लिए अलवर लैब में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक़ जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में मिलावटखोरो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]